• Get Connected
  • Get Social
  • Check Out Dark Mode!

    Toggle the button for better reading and less strain on eyes.

Dr. Anuj Singhai, Registrar
Dr. Anuj Singhai Registrar, Aryavart University
आर्यावर्त विश्वविद्यालय में आपका हार्दिक स्वागत है।

शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। हमारा विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। विश्वविद्यालय पारदर्शी प्रशासन, अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

हम निरंतर ऐसा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सके।

मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से आर्यावर्त विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।

डॉ. अनुज सिंघाई

कुलसचिव

आर्यावर्त विश्वविद्यालय, सीहोर (म.प्र.)

Download Profile

हमारी प्राथमिकताएँ

नवाचार एवं अनुसंधान

नेतृत्व क्षमता

तकनीकी दक्षता

सामाजिक उत्तरदायित्व

पारदर्शी प्रशासन

छात्रहित सर्वोपरि